डी.एल.एड. प्रशिक्षणार्थियों के लिए समयनिष्ठता और जीवनतोष के प्रशिक्षण में वृद्धि के उपाय साहित्य समीक्षा
DOI:
https://doi.org/10.25215/9371833467.34Abstract
शिक्षक शिक्षा प्रणाली में शिक्षक की भूमिका केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उनका कार्य विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास में भी अहम है। एक प्रभावी शिक्षक को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ उच्च शिक्षण कौशल, समय प्रबंधन और सकारात्मक मानसिकता की आवश्यकता होती है। इस संदर्भ में, समयनिष्ठता और जीवनतोष दो ऐसे महत्वपूर्ण गुण हैं, जो शिक्षक के मानसिक स्वास्थ्य, कार्यकुशलता और शैक्षिक प्रदर्शन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। खासतौर पर डी.एल.एड. (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) प्रशिक्षणार्थियों के लिए ये गुण अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये भविष्य के शिक्षक अपनी शैक्षिक जीवन यात्रा की शुरुआत करते हैं और विद्यार्थियों की दिशा तय करते हैं।Published
2026-01-10
Issue
Section
Articles
