ग्रामीण क्षेत्रों के न्यून एवं उच्च शैक्षिक उपलब्धि के छात्रों की शैक्षिक चुनौतियों का तुलनात्मक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.25215/9377163854.24Abstract
वर्तमान अध्ययन का मूल उद्येश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के न्यून शैक्षिक उपलब्धि एवं उच्च शैक्षिक उपलब्धि के छात्रों की शैक्षिक चुनौतियों को जाना जाए। वर्तमान अध्ययन के लिए राजस्थान राज्य में उदयपुर जिला के 11 पंचायत समितियों के ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित कुल 27 राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से आंकड़े संग्रहित किए गए। कुल 320 प्रतिदर्श थे एवं इनका चयन विधि उद्येश्यात्मक था। शैक्षिक चुनौतियों के मापन के लिए एम. सी. जोशी जगदीश पाण्डेय (1988) के प्रोब्लेम चेक लिस्ट को प्रयोग में लिया गया। यह मापनी वर्तमान अध्ययन के लिए विश्वसनीय एवं वैध है। प्रोब्लेम चेक लिस्ट कुल 11 आयामों के आधार पर छात्र-छात्राओं के समस्या की जांच करती है। लेकिन, वर्तमान अध्ययन में प्रोब्लेम चेक लिस्ट के आयाम के क्र. सं.-9 (भविष्य: व्यवसाय एवं शिक्षा), क्र. सं.-10 (विद्यालय कार्य में समायोजन) एवं क्र. सं.-11 (पाठ्यक्रम एवं शिक्षण प्रक्रिया) के आधार पर शैक्षिक चुनौतियों को जानने का प्रयास किया गया है। वर्तमान शोध अध्ययन में गणणात्मक विधि का प्रयोग किया गया है। वर्तमान अध्ययन प्राथमिक स्रोत पर आधारित है। सांख्यिकीय कार्य हेतु माध्य, प्रमाप विचलन एवं टी-अनुपात का प्रयोग किया गया है। वर्तमान अध्ययन के परिणाम इंगित करते हैं कि ’भविष्य : व्यवसाय एवं शिक्षा’ एवं ’विद्यालय कार्य में समायोजन’ शैक्षिक उपलब्धि (न्यून एवं उच्च शैक्षिक उपलब्धि) से प्रभावित नहीं होते हैं। जबकि, ’पाठ्यक्रम एवं शिक्षण प्रक्रिया’ शैक्षिक उपलब्धि (न्यून एवं उच्च शैक्षिक उपलब्धि) से सार्थक रूप से प्रभावित होते हैं जो कि न्यून शैक्षिक उपलब्धि के छात्रों में पाठ्यक्रम व शिक्षण प्रक्रिया की समस्या अधिक मिली हैं।Published
2026-01-15
Issue
Section
Articles
