पूर्व प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य विकास हेतु आँगनबाड़ी केन्द्रों की भूमिका का विष्लेषणात्मक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.25215/8198963391.30Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र के पूर्व प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य विकास हेतु आँगनबाड़ी केन्द्रों की भूमिका का विष्लेषणात्मक अध्ययन पर आधारित है। आंगनवाड़ी में अध्ययनरत पूर्व प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु स्वास्थ्य विकास एक महत्वपूर्ण आयाम हैं। जिसके माध्यम से बालक अन्य विकास के लक्ष्य का हासिल कर सकता है। पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में बालक बढ़ती हुई उम्र एवं बढ़ते हुए शरीर के साथ वृद्धि करता है। ऐसे मंे उसका शारीरिक विकास, मानसिक विकास, पोषाहार, का अधिक ध्यान रखना आवष्यक है। प्रस्तुत अध्ययन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र की आंगनवाड़ी का स्वास्थ्य विकास की दृष्टि से तुलनात्मक अध्ययन किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाड़ी का स्वास्थ्य विकास स्तर अधिक एवं उच्च पाया गया। जबकि शहरी क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं में स्वास्थ्य विकास का स्तर क्रमषः शारीरिक विकास, टीकारण, एवं पोषाहार में औसत पाया गया जबकि मानसिक विकास एवं समग्र रूप से स्वास्थ्य विकास का स्तर निम्न पाया गया। मध्यमान अंकों को देखने पर स्पष्ट होता है कि ग्रामीण क्षेत्र के आंगनवाड़ी एवं शहरी क्षेत्र के आंगनवाड़ी की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के आंगनवाड़ी का स्तर स्वास्थ्य विकास के अन्तर्गत अधिक होता है।Published
2025-08-20
Issue
Section
Articles
